छोटी इलायची व्यापार कम
17-Jan-2024 06:57 PM
नई दिल्ली । वर्तमान में छोटी इलयाची में निर्यात एवं लोकल मांग सीमित रह गई है। जिस कारण से कीमतें भी दबी हुई हैं। उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई छोटी इलायची की ग्रीन हाउस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्रा० लि० नीलामी में 60235 किलो की आवक हुई और 59322 किलो का व्यापार हुआ।
नीलमी में अधिकतम भाव 2499 रुपए एवं एवरेज भाव 1612.86 रुपए बोले गए। दूसरी नीलामी हैदर सिस्टम लि० में 54282 किलो की आवक हुई और 48306 किलो का व्यापार हुआ। अधिकतम भाव 2053 रुपए एवं एवरेज भाव 1622.52 रुपए बोले गए।
