छत्तीसगढ़: राज्य में 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
27-Dec-2024 11:32 AM
छत्तीसगढ़: राज्य में 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
★ अब तक 46.24 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी।
★ 21.58 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव।
★ धान खरीदी के एवज में 15.35 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 16 हजार 785 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।
★ धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
★ इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
★ 26 दिसम्बर को 2.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है।
