Home News
28-Oct-2026 08:02 PM
मुम्बई। डॉलर के मुकाबले रुपया की विनिमय दर में आज भी गिरावट देखी गई। रुपया 21 पैसे कमजोर हुआ जिसमें 1 अमरीकी डॉलर का मूल्य बढ़कर 95.28 रुपए पर पहुंच गया। 28 अक्टूबर को मुदा बाजार में जब कारोबार शुरू हुआ तब 1 डॉलर का भाव 95.01 रुपए पर खुला।
रिजर्व बैंक द्वारा किए जा रहे उपायों एवं एक अग्रणी कम्पनी के आईपीओ को मिलने वाले बेहतर रिस्पोंस को देखते हुए रुपए में कुछ मजबूती आने की उम्मीद की जा रही थी मगर इसके विपरीत विनिमय दर में 21 पैसे की गिरावट आ गई।
अमरीका में तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के मजबूत होने तथा क्रूड खनिज तेल के वैश्विक बाजार मूल्य में तेजी आने से रुपया की विनिमय पर दबाव बढ़ गया। रुपया के कमजोर पड़ने से निर्यात प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद रहती है लेकिन विदेशों से होने वाला आयात महंगा हो जाता है। रिजर्व बैंक रुपया की विनिमय दर को स्थिर रखने का प्रयास कर रहा है।