डिमांड का समर्थन मिलने से कालीमिर्च की कीमतों में तेजी को मिला समर्थन
31-Dec-2024 09:36 AM
डिमांड का समर्थन मिलने से कालीमिर्च की कीमतों में तेजी को मिला समर्थन
★ इस वर्ष कालीमिर्च उत्पादन/आयात दोनों में देखी गयी बढ़त उसके बावजूद बाजार बढ़े।
★ तमिलनाडु व केरल में बिजाई बढ़ने से उत्पादन 1 लाख टन के पार पहुंचने की उम्मीद जो गत वर्ष 85 हजार टन था।
★ इसके अलावा गत सीजन का 51 हजार टन का स्टॉक भी उपलब्ध।
★ 40 हजार टन कालीमिर्च का आयात किया गया व खपत 1.3 लाख टन रहती है।
★ विश्व में कालीमिर्च उत्पादन 2024 में 5.33 लाख टन रहने की उम्मीद, गत सीजन से 10 हजार टन कम।
★ वियतनाम में मौसम प्रभावित होने से उत्पादन में भारी गिरावट देखी गयी।
★ 2025 में वियतनाम में कालीमिर्च उत्पादन 2 लाख टन पहुंचने की उम्मीद, जो 2024 में 1.7 लाख टन था।
★ 2025 में स्पाइस बोर्ड ने 0.77 लाख टन उत्पादन का दिया अनुमान।
★ अप्रैल से सितम्बर तक भारत से 10,150 टन कालीमिर्च का हुआ निर्यात, गत वर्ष से 2 हजार टन अधिक।
★ मौजूदा हाल को देखकर लाभ कमाएं।
★ पिछला बकाया स्टॉक अधिक होने, उत्पादन बढ़ने व बढ़ते आयात से भविष्य में कालीमिर्च की उपलब्धता अधिक होने की सम्भावना जिसके चलते बाजार हो सकते हैं प्रभावित।
