एफसीआई केंद्रीय पूल स्टॉक अपडेट– 1 मई 2025 तक की स्थिति: FCI

16-May-2025 03:07 PM

एफसीआई केंद्रीय पूल स्टॉक अपडेट– 1 मई 2025 तक की स्थिति: FCI
चावल
★ 1 मई 2025 तक एफसीआई के पास कुल 381.47 लाख टन चावल का स्टॉक मौजूद, जो कि अप्रैल 2025 महीने की तुलना में 0.62 लाख टन कम है। हालांकि यह पिछले वर्ष के 319.07 लाख टन और 2023 के 265.06 लाख टन के मुकाबले काफी अधिक है।
★ अप्रैल में चावल के लिए निर्धारित बफर स्टॉक 135.8 लाख टन है, जबकि वर्तमान स्टॉक 245.67 लाख टन अधिक है।
~~~~~~~~~~
गेहूं
★ 1 मई 2025 को गेहूं का स्टॉक 356.72 लाख टन था, जो अप्रैल 2025 के 117.94 लाख टन की तुलना में 238.78 लाख टन अधिक है। यह पिछले वर्ष के 259.55 लाख टन और 2023 के 290.28 लाख टन से भी बेहतर।
★ अप्रैल बफर स्टॉक 74.6 लाख टन के मुकाबले यह स्टॉक 282.12 लाख टन अधिक है, जिससे स्पष्ट होता है कि गेहूं की स्थिति बेहद मजबूत है।
~~~~~~~~~
कुल स्टॉक
★ एफसीआई के पास कुल 738.19 लाख टन अनाज मौजूद है, जो कि अप्रैल 2025 की तुलना में 238.16 लाख टन, मई 2024 की तुलना में 159.57 लाख टन और मई 2023 की तुलना में 182.85 लाख टन अधिक है।
★ केंद्र के पास बफर स्टॉक से काफी ऊपर की मात्रा में अनाज मौजूद।
~~~~~~~~
धान
★ 1 मई 25 को पूल में 318.73 लाख टन धान मौजूद है, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 52.78 लाख टन कम है। लेकिन यह पिछले साल मई 2024 के 283.33 लाख टन) और मई 2023 के 226.83 लाख टन से कहीं अधिक।
~~~~~~
मोटे अनाज
★ मोटे अनाज का स्टॉक मात्र 3.16 लाख टन है, जबकि पिछले महीने यह 1.31 लाख टन था यानी इसमें 1.85 लाख टन की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, ★ पिछले दो वर्षों की तुलना में इसमें थोड़ी गिरावट रही। यह मई 2024 में 4.57 लाख टन और मई 2023 4.89 लाख तन था।

★ एफसीआई के पास इस समय चावल और गेहूं का बफर स्टॉक मानदंडों के मुकाबले कहीं अधिक।