एफसीआई ट्रांजिट व भंडारण हानि
17-Jul-2025 12:03 PM
एफसीआई ट्रांजिट व भंडारण हानि
★ एफसीआई को अप्रैल-जून 2025 में ट्रांजिट में 23,000 टन खाद्यान्न की हानि हुई जिसकी कीमत अनुमानित ₹759 करोड़ है।
★ यह कुल 1.28 करोड़ टन परिवहन का 0.18% है, जिसे देशभर में भेजा गया था।
★ ट्रांजिट हानि के कारण: हैंडलिंग, बिखराव, चोरी, कमजोर रेलवे ढांचा, तापमान-नमी में उतार-चढ़ाव।
★ वित्त वर्ष 2024-25 में कुल ट्रांजिट हानि 73,000 टन या ₹2,360 करोड़, जो कुल का 0.17% था।
★ 1990 में ट्रांजिट हानि 1.7% थी, जो घटकर 2015 में 0.3% और अब और कम हुई।
★ रबी सीजन 2025-26 में एफसीआई ने 3.01 करोड़ टन गेहूं, और अब तक 5.31 करोड़ टन चावल की खरीद की।
★ गोदामों में भंडारण हानि 20,000 टन (₹844.2 करोड़), जो कुल संग्रहण का 0.09% है।
★ 2024-25 में 66,000 टन (0.08%) का भंडारण लाभ, विशेषकर गेहूं में नमी अवशोषण से।
★ चावल में नमी घटने से आमतौर पर नेट वज़न में गिरावट दर्ज की जाती है।
