गेंहू बाज़ारों का रुझान (1–16 मई 2025): लॉरेंस रोड में तेजी, अन्य मंडियों में स्थिरता व हलचल

16-May-2025 06:38 PM

दिल्ली –

लॉरेंस रोड में मई के पहले पखवाड़े में दिल्ली की लॉरेंस रोड मंडी में गेहूं की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली।

1 मई को गोडाउन भाव 2650–2665 रुपये/क्विंटल थे, जो 16 मई तक बढ़कर 2745–2755 रुपये पहुंचे।

बीच के दिनों में 8–10 मई को भाव 2730–2745 तक चढ़े और 13 मई को गोडाउन पर 2710/2715 रहा।

14 से 16 मई भाव फिर बढे और भाव 2755 तक पहुंचे।

यह तेजी बाजार में मिलर्स की मांग और कम आवक की वजह से देखी गई।

मध्य प्रदेश – जबलपुर:


भाव 2400–2525 के बीच बने रहे।

13 से 16 मई तक भाव 2400–2535 से थोड़ा गिरकर 2400–2520 पर बंद हुए।

राजस्थान – श्रीगंगानगर:

कीमतें पूरे पखवाड़े लगभग 2485–2557 के दायरे में बनी रहीं।

16 मई को औसत भाव 2495–2557 रुपये रहे।

उत्तर प्रदेश:

शाहजहांपुर: शुरुआत में भाव 2461–2485 रहे और 16 मई को यह 2510–2530 तक पहुंचे।

गोरखपुर: यहाँ पूरे पखवाड़े स्थिरता रही, 2420 से 2680 तक उछाल केवल एक दिन (15 मई) देखने को मिला।

मथुरा: 2 मई को 2440 से शुरू होकर 16 मई को 2480–2511 तक बढ़त दर्ज की गई।

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश की मंडियों में कीमतों में देखा गया उछाल जिसे कई कारण। 

मुख कारण मध्य प्रदेश में गेहूं के ऊँचे भाव (बोनस के कारण) और उत्तपर प्रदेश जनून के घटे भावों पर उठाव।

मई 2025 के पहले पखवाड़े में गेहूं बाजार में दिल्ली लॉरेंस रोड प्रमुख केंद्र बना, जहाँ निरंतर तेजी देखने को मिली।

उत्तर भारत के अन्य बाजारों में सामान्य से हल्की मजबूती रही, जबकि मध्य प्रदेश व राजस्थान में कीमतें स्थिर बनी रहीं।

जिस अनुपात में बाजार बढ़ रहे है उसे देख सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 

इस वर्ष उत्पादन, स्टॉक अच्छा उसके बावजूद बड़े भाव सरकारी दखल बढ़ा सकते हैं।