गेहूं फसल स्तिथि और उत्पादन अनुमान

18-Feb-2025 11:51 AM

गेहूं फसल स्तिथि और उत्पादन अनुमान
★ चालू सीजन में गेहूं की बुवाई 3.2 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंची, उत्पादन में 3-4% वृद्धि की उम्मीद। पिछले पांच वर्षों के औसत बोए गए क्षेत्र से अधिक।
★ पिछले तीन वर्षों में गेहूं की फसल को कटाई से पहले अत्यधिक गर्मी और मार्च में असमय बारिश के कारण नुकसान हुआ था।
उत्पादन और आपूर्ति
★ रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवनीत चितलांगिया ने कहा कि वर्तमान में आपूर्ति के लिहाज से एक ‘सुस्त’ अवधि चल रही है,  मिलर्स के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद नहीं  है। मार्च तक नई फसल बाजार में आने लगेगी।
★ रात का तापमान ठंडा और दिन का तापमान ऊंचा रहने से फसल की स्थिति बेहतर दिख रही है। फेडरेशन ने 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए ★ गेहूं उत्पादन 105-106 मिलियन टन का अनुमान लगाया था। इस वर्ष उत्पादन में 3-4% की वृद्धि की संभावना है, जो पूरे वर्ष आपूर्ति बनाए रखने के लिए पर्याप्त होगा।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार 2023-24 में गेहूं उत्पादन 113.29 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2024-25 के फसल वर्ष का आधिकारिक अनुमान जल्द जारी किया जाएगा।
★ वर्तमान में FCI के पास 155 लाख टन गेहूं का स्टॉक उपलब्ध, जबकि 1 अप्रैल के लिए आवश्यक बफर स्टॉक 74.6 लाख टन है।
★ खुली बाजार बिक्री योजना (OMSS) के तहत पिछले महीने शुरू हुई साप्ताहिक ई-नीलामी में 10 लाख टन गेहूं फ्लोर मिलर्स, प्रोसेसर्स को बेचा गया।
★ सरकार ने 25 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बेचने की योजना बनाई है, ताकि चालू वित्त वर्ष में कीमतों में बढ़ोतरी को नियंत्रित किया जा सके।
★ बढ़ी हुई बुवाई, बेहतर मौसम और सरकार की ओर से गेहूं की बिक्री योजनाओं के कारण निकट भविष्य में गेहूं की कीमतों में गिरावट आ सकती है।
देखना होगा कि मौसम का मिज़ाज़ कैसा रहता है।