गेहूं की फसल फ़िलहाल खतरे से बाहर IIWBR
17-Feb-2025 08:28 AM
गेहूं की फसल फ़िलहाल खतरे से बाहर IIWBR
★ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ व्हीट एंड बार्ले रिसर्च (IIWBR) के अनुसार उच्चतम व न्यूनतम तापमान के बीच का तन्तर 15 डिग्री, जो फसल के लिए ठीक, अधिकतर किसानों ने हीट रेसिस्टेंस फसल उगाई।
★ मौसम विभाग ने जारी रिपोर्ट में कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिमी इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री, राजस्थान में 1 डिग्री व पूर्वी भारत में अगले 4 दिन में 3-4 डिग्री बढ़ सकता है।
★ मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 17-19 फरवरी, पंजाब हरियाणा में 19-20 फरवरी, पुर्वी राजस्थान में 18-19 फरवरी, उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश होने की जताई सम्भावना।
★ सरकार ने इस वर्ष 1150 लाख टन गेहूं उत्पादन लक्ष्य रखा जो सरकारी आकड़ों के अनुसार गत वर्ष 1332.9 लाख टन था।
