गेहूं की कीमतों में तेजी रही
10-Jan-2024 08:45 PM
नई दिल्ली । फ्लोर मिलर्स व आटा चक्की की मांग की रहने व आवक कमजोर रहने से गेहूं की कीमतों में मजबूती / लारेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान 2625/2725 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
उत्तर प्रदेश गेहूं मंडियों में ब्रोकर व ट्रेडर्स पर गेहूं की आवक कमजोर रही। मिल वालों व आटा चक्की की मांग बनी रही। गत दिवस से गेहूं की कीमतों में स्थिरता देखी गई। शाहजहांपुर 2541 रुपए, हरदोई- 2560, सीतापुर 2575 रुपए, अलीगढ़ 2420 रुपए, इटावा 2575 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
मध्य प्रदेश गेहूं उत्पादक मंडियों में गेहूं क्वालिटी में 50/100 रुपए प्रति की तेजी-मंदी देखने को मिल रही है। इंदौर मंडी मिल क्वालिटी गेहूं 2600/2700 रुपए, मालसराय 2450/2630 रुपए लोकवान 2700/3300 रुपए व पूर्णा 2750/3340 रुपए तक बिका,
उज्जैन मंडी-मिल क्वालिटी गेहूं - 2525/2650 रुपए, मालवराज 2550/2600 रुपए, लोकवन 2900/3150 रुपए, पूर्ण 2950 रुपए, भोपाल मंडी मालवराज 2500/2550 रुपए पूर्णा 2750/2950 रुपए, लोकवान 2900/3000 रुपए तक बिका।
राजस्थान कोटा मंडी 2550/2800 रुपए, बूंदी 2400/2650 रुपए, बारां 2450/2700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गेहूं का बाजार में मन्दा नहीं।
