गेहूं की सरकारी खरीद शीघ्र ही जोर पकड़ने की उम्मीद
18-Apr-2026 11:11 AM
नई दिल्ली। पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष के दौरान मध्य अप्रैल तक गेहूं की सरकारी खरीद 48 प्रतिशत घटकर 36.60 लाख टन पर अटक गई क्योंकि फसल की कटाई-तैयारी में खराब मौसम के कारण देर हो गई क्योंकि फसल की कटाई-तैयारी में खराब मौसम के कारण देर हो गई और कई क्षेत्रों में इसकी क्वालिटी भी प्रभावित हुई।
गेहूं के दाने में नमी का अंश बढ़ गया, उसकी चमक पीली पड़ गई और वह चिपटा भी हो गया। सरकार ने अब गुणवत्ता मानकों में रियायत देनी शुरू कर दी है। राजस्थान एवं हरियाणा में छूट दी जा चुकी है जबकि पंजाब में भी इसकी घोषणा होने वाली है।
हरियाणा को छोड़कर केन्द्रीय पूल में सर्वाधिक योगदान वाले चार अन्य राज्यों- पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद की गति काफी धीमी चल रही है।
मध्य प्रदेश में स्थिति सबसे ज्यादा कमजोर है। लेकिन अब मौसम साफ होने लगा है और फसल की कटाई की गति तेज होती जा रही है जिससे आगामी समय में इसकी सरकारी खरीद की रफ्तार बढ़ने की प्रबल संभावना है।
