गेहूं खरीद: विभिन्न सूत्रों के अनुसार

09-May-2025 12:04 PM

गेहूं खरीद: विभिन्न सूत्रों के अनुसार
मध्य प्रदेश
★ शुरू में मध्य प्रदेश से गेहूं खरीद लक्ष्य 60 लाख टन रखा गया था जिसे बड़ा पर 70 और फिर 80 लाख टन किया गया।
★ प्राप्त जानकारी के अनुसार अब इसे बढ़ा कर 85 लाख टन किया जा सकता है।
★ दरअसल इस राज्य में चालू सीजन में गेहूं की MSP 2,425 पर 175 रुपए का बोनस दिए जाने के बाद 2,600 रुपए/क्विंटल पर खरीद की जा रही है, जो सम्पूर्ण भारत में सबसे अधिक है।
★ बोनस के चलते 6 मई तक राज्य से 76 लाख टन गेहूं खरीद जा चुका है।
★ पिछले साल मध्य प्रदेश ने 48.39 लाख टन गेहूं खरीदा था।
~~~~~~~~~~
पंजाब
★ चार सरकारी एजेंसियों—पनग्रेन, मार्कफैड, पनसप और वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने अब तक कुल 124 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है।
★ गेहूं की खरीद 15 मई तक जारी रहेगी और सरकार ने कुल 132 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा। 
★ पनग्रेन ने 37 लाख टन गेहूं की खरीद कर सबसे आगे रहने वाली एजेंसी बनी।
★ संगरूर ज़िले ने सबसे अधिक 9.60 लाख टन ख़रीदा।
~~~~~~~~~
उत्तर प्रदेश
★ यूपी में गेहूं खरीद ने तोड़ा रिकॉर्ड, 8 मई तक अब तक 9.26 लाख मीट्रिक टन की खरीद
★ पिछले साल इस समय तक मात्र 6.88 लाख मीट्रिक टन और पुरे सीजन में 93 लाख टन से मामूली अधिक हुई थी खरीद।
★ खरीद प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हुई थी और 15 जून 2025 तक जारी रहेगी।

★ अन्य राज्यों के खरीद अनुमान के आंकड़ों मिलये तो बुधवार तक खरीद 290 लाख टन से अधिक हो सकती है।