गेहूं में स्टॉक लिमिट लगने की संभावनाएं कम: देश में पर्याप्त उत्पादन और भंडारण

08-May-2025 11:32 AM

गेहूं में स्टॉक लिमिट लगने की संभावनाएं कम: देश में पर्याप्त उत्पादन और भंडारण
★ सरकार पिछले दो वर्षों से निजी व्यापारियों पर स्टॉक सीमा लगाकर कीमतों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी। यह प्रतिबंध 31 मार्च 2025 को समाप्त हुआ।
★ हालाँकि पोर्टल पर हर शुक्रवार को स्टॉक की जानकारी देनी होगी। 
★ सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर गेहूं का स्टॉक पिछले वर्ष के स्टॉक से 6-7 लाख टन अधिक। इसके अलावा खुले बाज़ारों में भी स्टॉक अधिक बताया जा रहा है।
★ FCI द्वारा 280 लाख टन से अधिक खरीद हो चुकी है।
★ यह मात्रा पिछले साल के कुल 266 लाख टन के मुकाबले 5.1% अधिक है और 2025-26 के संशोधित लक्ष्य 333 करोड़ टन का 84%।
★ अगले अग्रिम उत्पादन अनुमान में गेहूं उत्पादन बढ़ाये जाने की उम्मीद।
★ उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए गेहूं पर स्टॉक लिमिट नहीं लगनी चाहिए।
★ इस वर्ष कई राज्यों में निजी खरीद में भारी बढ़ोतरी देखी गई, जिससे साफ़ संकेत मिलते हैं कि इस गेहूं का बम्पर उत्पादन हुआ है।
★ सरकारी और निजी व्यापारियों के पास उपलब्ध अच्छे स्टॉक को देखते हुए OMSS के तहत गेहूं बिक्री करने में जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी ऐसा आई-ग्रेन इंडिया का मानना है।
★ आज दिल्ली मिल क्वालिटी गेहूं 2700 और गोदाम 2710 पर खुला।