गेहूं सरकारी खरीद 30 लाख टन के पार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेजी
14-Apr-2025 12:18 PM
गेहूं सरकारी खरीद 30 लाख टन के पार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेजी
★ 2025-26 विपणन सत्र में अब तक 31 लाख टन गेहूं की खरीद की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में खरीदे गए 17 लाख टन से काफी अधिक है। इस सत्र में सरकार ने 312 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा।
★ मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 27 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 12 लाख टन की थी।
★ राजस्थान में खरीद 2.02 लाख टन की खरीद हुई है, जो पिछले वर्ष के 52,693 टन की तुलना में चार गुना अधिक है।
★ मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) रुपए 2,425 प्रति क्विंटल के अलावा रुपए 175 प्रति क्विंटल और राजस्थान में MSP के अलावा रुपए 150 प्रति क्विंटल का बोनस दिया जा रहा है।
★ उत्तर प्रदेश में 1,42,332 टन गेहूं की खरीद हुई है, जो पिछले वर्ष की 1,16,332 टन की तुलना में अधिक।
★ पंजाब में 1 अप्रैल से खरीद शुरू, बैसाखी के बाद खरीद में तेजी आने की उम्मीद।
★ हरियाणा से अब तक 15,204 टन गेहूं की खरीद हुई है, और आने वाले दिनों में खरीद में वृद्धि की संभावना।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 रबी सत्र में गेहूं का उत्पादन 1,154.3 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 1,132.9 लाख टन से 2% अधिक है।अनुकूल मौसम और बढ़ी बिजाई के कारण रिकॉर्ड उत्पादन पहुंचने की उम्मीद।
