ग्लोबोइल 2025 दुबई में विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी।
08-May-2025 11:01 AM
ग्लोबोइल 2025 दुबई में विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी।
★ पाम तेल भाव फरवरी 2025 (रमजान) में उच्चतम स्तर पर थे; साल के अंत तक स्टॉक बढ़ने के कारण RM3,500 तक गिरने की संभावना।
★ अमेरिका की जैव ईंधन मांग और अनुकूल नीतियों के कारण सोया तेल की कीमतें मजबूत बनी रहेंगी।
★ अगर काले सागर क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव कम होता है तो सूरजमुखी तेल को प्रीमियम मिल सकता है।
★ जैव ईंधन नीतियां (इंडोनेशिया में B40, अमेरिका में बायोडीजल प्रोग्राम) कीमतों को प्रभावित करेंगी।
★ वैश्विक वनस्पति तेल की मांग हर साल 20–30 लाख टन बढ़ रही है।
★ पाम की ऊँची कीमतों के कारण भारत और चीन में 13 लाख टन पाम तेल की जगह सोयातेल को आयात किया।
★ भारत में सरसों तेल की खपत हर साल बढ़ रही है, जबकि सूरजमुखी तेल की खपत में कमी आई।
★ अगर B40 जैव ईंधन नीति लागू होती है, तो वनस्पति तेल की मांग 2025 में बढ़ सकती है।
★ रूस-यूक्रेन युद्ध ने यूक्रेन में 10 लाख हेक्टेयर सूरजमुखी फसल को नुकसान पहुंचाया।
