गत सप्ताह चना की कीमतों में देखा गया सुधार

17-Feb-2025 08:44 AM

गत सप्ताह चना की कीमतों में देखा गया सुधार
★ मटर आयात शुल्क लगाए जाने की चर्चा के चलते चना के साथ-साथ मटर की कीमतों में देखी गयी तेजी।
★ देसी चना के बढ़ते भावों के कारण ऑस्ट्रेलिया चना की डिमांड में कटौती देखी गयी।
★ ऑस्ट्रलिया से भारत के लिए बल्क ऑफर आने हुए बंद, कंटेनर का भी निर्यात कमजोर। कई आयातकों ने पेमेंट देरी से की।
★ भारत को ऑस्ट्रेलिया चना के नहीं हो रहे सौदे।
★ रमजान से पहले पाकिस्तान से देसी चना की निकली डिमांड, 700$/टन CFR कराची पर हुए सौदे।
★ बांग्लादेश से डिमांड सामान्य। चना के सौदे 650/660$, निपर हालमार्क मसूर के 650$/टन CFR चिट्टागोंग चल रहे हैं।
★ ऑस्ट्रेलिया से नेपाल को चना कंटेनर में सौदे 675-680, मसूर के 695$/टन CFR बीरगुंज हो रहे हैं।
★ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिसंबर में करीब 7.8 लाख टन देसी चना का किया निर्यात। नवम्बर से दिसंबर तक करीब 13 लाख टन चना का हुआ ऑस्ट्रेलिया से निर्यात, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 75% है।
★ बड़ी मात्रा में मटर आयात करने से चना की खपत पर पड़ा गहरा असर।
★ IPGA पल्सेस कॉन्क्लेव में उपभोक्ता मामले मंत्री ने कहा कि चना का आयात 31 मार्च 2025 तक लागू। स्थिति व फसल को भांपते हुए आयात बढ़ाने या न बढ़ाने पर किया जाएगा विचार।