घटेंगे कालीमिर्च के भाव

18-Jan-2024 07:00 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि अधिक उत्पादन एवं कोचीन में नई कालीमिर्च की छिटपुट आवक शुरू हो जाने के कारण अभी कालीमिर्च की कीमतों में गिरावट बनी रहेगी।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि फरवरी माह में नए मालों की आवक का दबाव बनने पर मंडियों में कालीमिर्च के भाव 550/560 रुपए बन जाने चाहिए जबकि वर्तमान में भाव 590/600 रुपए चल रहे है।

व्यापारियों का कहना है कि चालू सीजन के दौरान देश में कालीमिर्च का उत्पादन 70/72 हजार टन होने की संभावना है जबकि गत वर्ष उत्पादन 60/62 हजार टन का रहा था।