हल्दी बाजारों में देखी गयी भारी तेजी
22-Mar-2025 08:51 AM
हल्दी बाजारों में देखी गयी भारी तेजी
★ इस सप्ताह कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली, वायदा बाजार में भी दिन-प्रतिदिन ऊंचे भावों पर हुए बंद।
★ निर्यात मांग में अच्छी बढ़ोत्तरी।
★ अप्रैल से दिसम्बर तक हल्दी निर्यात 13% बढ़ा।
★ अकेले दिसंबर में निर्यात 47% बढ़ा। इस वर्ष नई फसल का उत्पादन गत वर्ष से 10-15% कमजोर रहने की उम्मीद।
★ नांदेड़ में फसल में लगी बिमारी, कुछ क्षत्रों में बारिश से फसल प्रभावित। बिजाई गत वर्ष से 10% बढ़कर 3.3 लाख हेक्टेयर पहुंची। उत्पादन 10.75 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ जैसे-जैसे मंडियों में आवक बढ़ेगी कीमतों पर थोड़ा-बहुत असर पड़ सकता है परन्तु हल्दी की जड़ में मंदा नहीं।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
