हरियाणा में गेहूं की जोरदार आवक परन्तु उठाव कमज़ोर

14-Apr-2025 10:53 AM

हरियाणा में गेहूं की जोरदार आवक परन्तु उठाव कमज़ोर 
★ इस वर्ष परिवहन और श्रमिकों के लिए टेंडर प्रक्रिया राज्य स्तर पर की गई, जिसमें देरी के कारण उठान में बाधा आई।
★ पानीपत में हाल ही में हुई बारिश और आंधी के कारण खुले में रखे गेहूं के बोरे भीग गए, जिससे किसानों और आढ़तियों को नुकसान हुआ है। 
★ सोनीपत में अब तक 35.85 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, लेकिन केवल 17.76 लाख क्विंटल का ही उठान हुआ है, जिससे मंडियों में जगह की कमी हुई। ★ सरकार से अतिरिक्त भंडारण की व्यवस्था की गई है और अगले 10 दिनों में पूरे गेहूं का भंडारण कर दिया जाएगा।
★ पानीपत में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिफ्टिंग में तेजी आई है और स्थिति में सुधार हो रहा है।