हरियाणा, पंजाब और बिहार में गेहूं खरीद की अवधि समाप्त— लक्ष्य के करीब पहुँचा हरियाणा, पंजाब से उम्मीद कायम, बिहार में निराशा
16-May-2025 12:04 PM
हरियाणा, पंजाब और बिहार में गेहूं खरीद की अवधि समाप्त— लक्ष्य के करीब पहुँचा हरियाणा, पंजाब से उम्मीद कायम, बिहार में निराशा
हरियाणा ने छुआ रिकॉर्ड स्तर
★ हरियाणा में 1 अप्रैल से 14 मई 2025 तक कुल 74.95 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जो पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक है।
★ इसमें से 72.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं केंद्र सरकार के भंडार के लिए और 2.05 लाख मीट्रिक टन पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) हेतु खरीदा गया।
★ अब तक राज्य में 73.03 लाख एमटी गेहूं का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का 97.40% है।
★ राज्य ने इस साल 75 लाख टन का लक्ष्य रखा था, जिसे लगभग पूरा कर लिया गया।
~~~~~~~
पंजाब में आंकड़े उत्साहजनक, अंतिम आंकड़ों का इंतजार
★ पंजाब सरकार ने 12 मई 2025 तक लगभग 118 लाख टन गेहूं की खरीद की है। राज्य का लक्ष्य 124 लाख टन था।
★ आई-ग्रेन इंडिया मानना है कि अंतिम आंकड़ों में यह खरीदी 120 लाख टन के पार पहुँच सकती है।
~~~~~~~
बिहार में बेहद कम खरीद
★ बिहार में इस बार गेहूं खरीद लक्ष्य 2 लाख टन रखा गया था, लेकिन महज 16,000 टन ही खरीद हो सकी है।
★ सीजन की शुरुआत में खरीद की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया गया था कि इस बार 320 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद हो सकती है।
★ लेकिन अब लग रहा है कि कुल खरीदी 310 लाख टन तक भी पहुँच पाना चुनौतीपूर्ण होगा।
