इंडोनेशिया ने पाम तेल एक्सपोर्ट लेवी शुल्क को बढ़ाया, क्या होगा बाज़ारों पर असर।
14-May-2025 03:14 PM
इंडोनेशिया ने पाम तेल एक्सपोर्ट लेवी शुल्क को बढ़ाया, क्या होगा बाज़ारों पर असर।
★ इंडोनेशिया ने 17 मई से कच्चे पाम तेल पर निर्यात शुल्क को 7.5% से बढ़ाकर 10% कर दिया है जिससे बायोडीजल कार्यक्रम और पुराने पाम बागानों के पुनर्रोपण प्रयासों के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
★ इंडोनेशिया ने जनवरी 2025 पाम-आधारित बायोडीजल को 40% तक बढ़ा दिया है।
★ मई के लिए रिफरेन्स भाव $924.46/टन हैं।
~~~~~~~~
इस बढ़ोतरी का असर:
★ निर्यातकों को बढ़ा हुआ शुल्क खरीदारों पर डालना पड़ सकता है, जिससे पाम तेल की वैश्विक कीमतें बढ़ सकती हैं।
★ निर्यातकों को इस लेवी के अलावा कस्टम विभाग को एक अलग निर्यात कर भी देना होता है।
~~~~~~~~
अन्य उत्पादों पर नई लेवी दरें:
★ क्रूड पाम ओलिनC 6% से बढ़ाकर 9.5%, RBD Palm Olein पर 4.5% से बढ़ाकर 7.5% और बायोडीजल 3% से बढ़ाकर 4.75% किया गया।
★ रूपये की बात करें तो CPO में प्रति टन 1971.48, RBD Palm Olein 2364.58 रुपए/टन अधिक आ रही है।
★ 1 अमेरिकन डॉलर: रूपए 85.27
