जून में भारत का सोयामील निर्यात 29% घटा: SOPA

16-Jul-2025 09:38 AM

जून में भारत का सोयामील निर्यात 29% घटा: SOPA
उत्पादन
★ जून में सोयामील उत्पादन घटकर 6.31 लाख टन रहा, जो पिछले साल जून में 7.10 लाख टन था।
★ अक्टूबर-जून में कुल सोयामील उत्पादन 6.87 मिलियन टन रहा, जबकि पिछले वर्ष 7.54 मिलियन टन था।
~~~~~~
निर्यात
★ भारत का सोयामील निर्यात जून 2025 में 29% घटकर 97,000 टन रह गया, जो पिछले वर्ष जून में 1.36 लाख टन था।
★ अक्टूबर से जून (2024–25) अवधि में कुल सोयामील निर्यात 15.6 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 17.8 लाख टन था।
★ सस्ते विकल्प जैसे डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्यूबल्स (DDGS) के कारण घरेलु और निर्यात बाजार दबाव में।
~~~~~~
आवक
★ जून में सोयाबीन की आवक 5.5 लाख टन रही, जबकि पिछले वर्ष 8.5 लाख टन थी।
★ अक्टूबर-जून में कुल सोयाबीन आवक 89 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष 98 लाख टन थी।
~~~~~
क्रशिंग
★ अक्टूबर-जून में सोयाबीन क्रशिंग घटकर 87 लाख टन रही, पिछले वर्ष यह 95.5 लाख टन थी।
~~~~~
स्टॉक
★ जून के अंत तक कुल सोयाबीन स्टॉक 30.4 लाख टन रहा, जो मई में 38.8 लाख टन था।
★ किसानों, व्यापारियों और प्रोसेसिंग प्लांट्स के पास स्टॉक 18.5 लाख टन रहा।
★ सरकारी एजेंसियों (NAFED और NCCF) के पास 10 जुलाई तक 12 लाख टन स्टॉक मौजूद।
★ जून के अंत में सोयामील स्टॉक बढ़कर 1.75 लाख टन पहुंचा, जो मई में 1.49 लाख टन था।