जीरा कीमतों में गिरावट
19-Jan-2024 07:13 PM
नई दिल्ली । आज जीरे की कीमतों में नरमी रही। वायदा के मंदे समाचारों से ऊंझा मंडी के जीरे का भाव 500/600 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोला गया। राजस्थान की मंडियों में आवक कम होने के कारण व्यापार कम रहा भाव भी दबे रहे।
वायदा बाजार में जनवरी माह के जीरे में मंदी का सर्किट लगा। जबकि मार्च का भाव 310 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ। सूत्रों का कहना है कि जीरे की कीमतों में हाल-फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है।
क्योंकि इस वर्ष प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात एवं राजस्थान में अधिक बिजाई के पश्चात मौसम भी फसल के अनुकूल बना हुआ है।
जिस कारण से अधिक उत्पादन के अलावा क्वालिटी भी अच्छी आएगी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि गुजरात की मंडियों में नए जीरे की आवक फरवरी माह में बढ़नी शुरू हो जाएगी। जबकि राजस्थान की मंडियों में आवक का दबाव अप्रैल माह में बनेगा।
