जीरा में गिरावट रही
12-Jan-2024 08:02 PM
नई दिल्ली । उत्पादक केन्द्रों पर अधिक बिजाई के कारण वायदा एवं हाजिर बाजार में जीरा की कीमतें दिन-प्रतिदिन घट रही है। वर्तमान में लोकल उठाव के अलावा निर्यातकों की लिवाली भी नहीं है।
आने वाली फसल गत वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी होने की संभावना से बाजार में धारणा मंदे की बनी हुई है। कमजोर मांग के कारण प्रमुख मंडी ऊंझा में जीरे के भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल मंदे रहे। राजस्थान की मंडियों में भी भाव मंदे रहे।
वायदा बाजार में जनवरी माह का जीरा 1870 रुपए एवं मार्च का 355 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। सूत्रों का कहना है कि चालू माह के अंत तक गुजरात की मंडियों में नए मालों की आवक शुरू हो जाएगी।
जबकि मार्च माह में राजस्थान की मंडियों में आवक होगी। अधिक बिजाई के कारण अभी तक मौसम फसल के अनुकूल बना रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस वर्ष जीरा उत्पादन लगभग 1 करोड़ बोरी के आसपास हो जाएगा।
