जीरे में तेजी की संभावना नहीं
18-Jan-2024 06:58 PM
नई दिल्ली । आज हाजिर बाजारों में जीरे का व्यापार कम रहा। उल्लेखनीय है की विगत 2/3 दिनों के दौरान जीरा कीमतों में 10/12 रुपए प्रति किलो की तेजी बन जाने के पश्चात आज हाजिर में मांग कम रही।
और भाव अपने पूर्व स्तर पर दबे रहे। चालू सीजन के दौरान उत्पादन अधिक होने के कारण बाजार में धारणा मंदे की बनी हुई है। अभी तक उत्पादक केन्द्रों पर नए मालों की आवक शुरू नहीं हुई है।
फरवरी माह में नए मालों की आवक बढ़ने पर अभी कीमतों में ओर गिरावट आने के अनुमान है। उल्लेखनीय है कि गत सीजन में जीरे के भाव ऊपर में लगभग 640/650 रुपए बन गए थे जोकि वर्तमान में घटकर 300/325 रुपए पर आ गये है। वायदा बाजार में आज जनवरी का जीरा 1950 रुपए एवं मार्च का 605 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।
