काबुली चना बाजार जुलाई 2025 रिपोर्ट

31-Jul-2025 11:23 AM

काबुली चना बाजार जुलाई 2025 रिपोर्ट
★ कीमतों को मिली बढ़त। भारत से काबुली चना निर्यात डिमांड अच्छी, इसका असर कीमतों पर पड़ा साथ ही देसी चना में आई तेजी से भी काबुली चना को मिला समर्थन।
★ इंदौर में काबुली चना प्रथम सप्ताह में 9800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर बिका था उसके बाद दूसरे व तीसरे सप्ताह में कीमतों में देखी गयी बढ़त। भाव 10500 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचे। चालू सप्ताह में इंदौर काबुली चना 10200-10300 की रेंज में बिक रहा है। अन्य मंडियों में भी यह ट्रेंड देखा गया।
★ इंदौर स्पॉट कंटेनर 42/44 के भाव जो इस महीने 11200 रुपए के निम्न स्तर पर थे इस सोमवार को 12100 रुपए व 30 जुलाई को 12000 रुपए पर बंद हुए।
★ कनाडा में काबुली चना की नई फसल आने में थोड़ा समय शेष।
★ निर्यात भाव कम होने से भारत से काबुली चना का निर्यात बढ़ा।
★ कनाडा में नई फसल जो सितम्बर के बाद आएगी से अंतर्राष्ट्रीय कीमतों पर बन सकता है दबाव।
★ फ़िलहाल काबुली चना में सितम्बर तक मंदी की सम्भावना कम।