कोनाब ने ब्राज़ील में मक्का उत्पादन को 1220 लाख टन और सोयाबीन का 1660 लाख टन बताया
17-Feb-2025 10:17 AM
कोनाब ने ब्राज़ील में मक्का उत्पादन को 1220 लाख टन और सोयाबीन का 1660 लाख टन बताया
★ फरवरी की फसल रिपोर्ट में कोनाब ने 2024/25 सीजन में ब्राज़ील सोयाबीन उत्पादन अनुमान को 3 लाख टन घटाकर 1660 लाख टन और मक्का उत्पादन अनुमान को जनवरी के 1195.5 लाख टन से बढ़ाकर फरवरी में 1220 लाख टन कर दिया गया, जो 24 लाख टन अधिक है।
★ 2024/25 के लिए ब्राज़ील में सोयाबीन की बुवाई 1 लाख हेक्टेयर बढ़ाकर 474.5 लाख हेक्टेयर बताई गई , जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.8% अधिक है।
★ ब्राज़ील के मक्का उत्पादन में वृद्धि का कारण मुख्य रूप से देश की पहली मक्का फसल और सफ़रीन्हा (दूसरी फसल) के उत्पादन में वृद्धि है।
★ ब्राज़ील का कुल मक्का उत्पादन 1220 लाख टन आंका गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 63 लाख टन या 5.5% अधिक है।
★ पिछले हफ्ते तक ब्राज़ील में 16.7% सोयाबीन की कटाई हो चुकी थी, जो पिछले साल के 23.8% और औसत 21.4% से कम है।
★ माटो ग्रोसो और पराना में 28% कटाई हो चुकी है।
★ अगले 1-2 हफ्तों में कम बारिश और अधिक फसल पकने के कारण कटाई की गति तेज़ होने की उम्मीद।
