कनाडा बाजार

15-May-2025 10:44 AM

कनाडा बाजार
मटर
★ बिजाई कार्य जोरों पर, और पिछले सप्ताह तक 31% मटर की बुवाई पूरी हो चुकी थी।
★ चीन में मटर के निर्यात पर लगने वाले टैरिफ के चलते वहाँ मांग काफी धीमी है।
★ भारत में भी 31 मई तक होना है आयात, आयात शुल्क लगने की संभावनाएं अधिक। 
★ रूस लगातार भारत को मटर की आपूर्ति बढ़ा रहा है, जिससे कनाडा की कीमतें मुकाबले में पीछे रह गई हैं।
★ पुरानी फसल पीली मटर $10.75 प्रति बुशेल (डिलीवर पर), नई $8.50 से $9.00 प्रति बुशेल, पुरानी हरी $16.50–$17 और नई  मटर के भाव $12.50 प्रति बुशेल FOB फार्म चल रहे हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
मसूर
★ गतिविधि धीमी, बाज़ार सुस्त। 
★ लाल और बड़ी हरी मसूर की नई फसल के लिए बुकिंग पिछले साल की तुलना में पीछे। केवल छोटी हरी मसूर की बुकिंग ही 2024 के स्तर के आसपास बनी।
★ बड़ी हरी मसूर में  कुछ खरीदार कटाई से पहले सक्रिय हो सकते हैं।
★ पुरानी बड़ी हरी मसूर के भाव $0.45– $0.47 प्रति पाउंड, नई $0.39–$0.42 प्रति पाउंड, पुरानी छोटी हरी मसूर $0.40–$0.42 प्रति पाउंड, नई छोटी हरी ★ मसूर $0.34–$0.36 प्रति पाउंड, पुरानी लाल मसूर $0.33 प्रति पाउंड और नई लाल मसूर $0.2 –$0.30 प्रति पाउंड FOB फार्म चल रहे हैं। 
★ 5 मई तक बिजाई 34% पूरी हो चुकी थी। यदि मौसम अनुकूल बना रहा, तो इस सप्ताह बिजाई आधे से अधिक पहुंच सकती है।