कनाडा बाजार

24-Jul-2025 08:50 AM

कनाडा बाजार
मसूर
★ जैसे-जैसे कटाई का समय नजदीक आ रहा है, मसूर की कीमतों में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।
★ छोटी हरी मसूर का उत्पादन इस बार सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है, जिससे कीमतों में दबाव बना है।
★ इस सप्ताह Deferred Delivery Contracts (DDC) पर 30 से 33.5 सेंट प्रति पाउंड तक कीमतें देखी गई हैं।
★ खरीदार भी सीमित मात्रा में ही खरीदने को तैयार।
★ बड़ी हरी मसूर पुरानी और नई दोनों फसल के लिए 35–36 सेंट (डिलीवर) में बिक रही हैं।
★ लाल मसूर के सौदे 27–29 सेंट प्रति पाउंड के बीच।
★ शुरुआती अनुमानों के अनुसार बड़ी और छोटी हरी मसूर का उत्पादन बढ़ेगा।
★ लाल मसूर की फसल पिछले साल की तुलना में कम रहने की संभावना है।
★ उत्पादन बढ़ने और मांग कम होने के कारण हरी मसूर की कीमतों पर सबसे अधिक दबाव रहेगा।
★ लाल मसूर की कीमतों में स्थिरता की कुछ संभावना बनी हुई है क्योंकि फसल अपेक्षाकृत कम है।
~~~~~~~~~~
मटर
★ इस सप्ताह सभी प्रकार की मटर में पुरानी और नई फसल के भाव लगभग बराबर हो गए हैं।
★ पीली मटर के भाव $8.00 से $9.00 प्रति बुशल के बीच चल रहे हैं।
★ हरी मटर के लिए नई फसल के भाव $13.00 प्रति बुशल हैं, जबकि पुरानी फसल में $14.00 प्रति बुशल तक के सौदे हो रहे हैं।
★ कुल मिलाकर मटर की फसल की स्थिति ठीक-ठाक नजर आ रही है और इस बार अधिक उत्पादन की उम्मीद की जा रही है।
★ ऐसे में निर्यात मांग का लगातार बना रहना जरूरी है, वरना स्टॉक अधिक हो सकता है जो बाजार पर दबाव डाल सकता है।
★ चीन और भारत को लेकर अभी भी निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
★ यह आम तौर पर बाजार में शांत समय होता है, इसलिए देखना होगा कि जैसे-जैसे कटाई नजदीक आएगी, बाजार में कोई हलचल होती है या नहीं।
~~~~~~~~~~~
चना
★ पुरानी और नई फसल के भाव लगभग बराबर हो गए हैं, और बड़े आकार के चने (32–34 सेंट प्रति पाउंड) की कीमत स्थिर बनी हुई है।
★ छोटे आकार (7mm और 8mm) वाले चने की बोली हाल के हफ्तों में लगभग 30 सेंट प्रति पाउंड (डिलीवर) रही है।
★ कनाडा में चने की फसल औसत स्थिति में है, लेकिन बुवाई क्षेत्र में 13% वृद्धि (अब 5.41 लाख एकड़) के चलते कुल उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है।