कनाडा बाजार और नई फसल बिजाई अनुमान
08-May-2025 12:04 PM
कनाडा बाजार और नई फसल बिजाई अनुमान
मटर
★ कनाडा में मटर की बुवाई चल रही है, लेकिन अब तक की रिपोर्टों के अनुसार मटर की बोआई में 16% की कमी देखी जा रही है।
★ चीन द्वारा मटर पर 100% आयात शुल्क की चर्चाओं, भारत में 31 मई तक आयात समयावधि को देख किसान मटर की बिजाई घटा सकते हैं।
★ मटर की कीमतों में नरमी देखी गई। पीली मटर के भाव $10.75 प्रति बुशेल (ों फार्म ), नई पीली मटर के $8.50–$9.00 प्रति बुशेल चल रहे हैं।
★ पुरानी हरी मटर #2 ग्रेड $16.00 प्रति बुशेल और नई फसल के $12.50 प्रति बुशेल आसपास।
★ चालू सीजन में अगस्त से 27 अप्रैल तक 15.33 लाख टन मटर का निर्यात हो चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 17.45 लाख टन था।
★ 27 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में केवल 400 टन मटर का निर्यात हुआ, जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 50,100 टन था।
★ नई फसल आने तक मटर निर्यात मात्रा में आ सकती है गिरावट।
~~~~~~~~~
मसूर
★ बाज़ार स्थिर, कीमतों में कोई बदलाव नहीं। बिजाई बढ़ने की संभावनाएं।
★ लाल मसूर स्पॉट भाव 33 सेंट प्रति पाउंड और नई फसल के 29 सेंट प्रति पाउंड पर स्थिर।
★ पुरानी बड़ी हरी मसूर 48–50 सेंट प्रति पाउंड, नई 41–42 सेंट प्रति पाउंड पर टिकी।
★ छोटी हरी मसूर भाव 43–44 सेंट प्रति पाउंड और नई 37–38 सेंट प्रति पाउंड पर ट्रेड हो रही है।
★ चालू सीजन में अगस्त से 27 अप्रैल तक 8.54 लाख टन मसूर का निर्यात हो चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 6.38 लाख टन था।
★ 27 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में केवल 7000 टन निर्यात हुआ, जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 6000 टन था।
★ आगामी निर्यात मात्रा में आ सकती है गिरावट।
~~~~~~~~
काबुली चना
★ बाज़ारों में देखी गई स्थिरता।
★ 9 मिमी या उससे अधिक आकार के दाने 40% या उससे अधिक हैं उनकी कीमत $0.39–$0.40 प्रति पाउंड।
★ 7 और 8 मिमी आकार के दानों की मात्रा अधिक है, उनके लिए कीमत में $0.05– $0.06 प्रति पाउंड का अंतर।
★ नई फसल की कीमत $0.34 प्रति पाउंड (ऑन-फार्म) के आसपास।
★ किसानों की फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्टिंग में रुचि कम।
