कनाडा फसल स्तिथि एवं उत्पादन अनुमान: AAFC
24-Jun-2025 06:45 PM

मसूर
2024-25
मसूर का निर्यात 2023-24 की तुलना में तेज़ी से बढ़कर 21 लाख टनऔर कैरी-आउट स्टॉक्स बढ़ने का अनुमान।
सभी प्रकार और ग्रेड की औसत कीमतों में गिरावट की संभावना है, जो कि पिछले वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर थीं।
बड़ी हरी मसूर की कीमतें लाल मसूर की तुलना में C$505 प्रति टन प्रीमियम पर बनी रहने की उम्मीद है।
2025-26:
बोआई क्षेत्रफल थोड़ा घटकर 16.9 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। यह गिरावट 2024-25 में हरी मसूर की कीमतों में तेज गिरावट के कारण है।
उत्पादन 4% घटकर 23.3 लाख टन, कुल आपूर्ति 27.1 लाख टन रहने की संभावना। निर्यात 21 लाख टन पर स्थिर रहने की संभावना।
कैरी-आउट स्टॉक भी 3.05 लाख टन पर स्थिर रहने का अनुमान है।
वैश्विक आपूर्ति अधिक अधिक रहने से औसत कीमतों में 2024-25 की तुलना में गिरावट की उम्मीद।
अमेरिका
USDA के अनुसार 2025-26 में बिजाई 11 लाख एकड़, जो 2024-25 से 18% अधिक है, पहुँच सकती है।
उत्पादन 5 लाख टन तक पहुँचने का अनुमान।