कनाडा में हरी मटर की बुआई बढ़ने की संभावना, पीली मटर का एरिया हो सकता है कम।

03-May-2025 11:38 AM

कनाडा में हरी मटर की बुआई बढ़ने की संभावना, पीली मटर का एरिया हो सकता है कम।
★ मार्च 20 से पिली मटर की कीमतों पर बना दबाव। 
★ चीन द्वारा कनाडाई मटर पर 100% टैरिफ की खबर के चलते कीमतों पर बना दवाब। 
★ भारत ने दिसंबर 2023 से पीली मटर के आयात पर 50% टैरिफ से छूट दी हुई है, लेकिन यह छूट 31 मई को समाप्त हो रही है।
★ चीन की टैरिफ घोषणा ने स्टैटिस्टिक्स कनाडा के 35 लाख एकड़ मटर की बुआई के अनुमान को प्रभावित किया है, जो पिछले साल की तुलना में 9.5% अधिक था।
★ मटर की बुआई में 4 से 5 लाख एकड़ घटने की आशंका।
★ किसान लाल मसूर का एरिया बढ़ा सकते हैं।
★ भारत द्वारा मसूर पर आयात शुल्क लगाए जाने से कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ा।