कनाडा में काबुली चने की कीमतें नए साल के दौरान हल्की गिरावट या स्थिरता रहने की संभावना।

04-Dec-2024 10:14 AM

कनाडा में काबुली चने की कीमतें नए साल के दौरान हल्की गिरावट या स्थिरता रहने की संभावना।

★ पिछले सप्ताह छोटे 7-8 mm काबुली चना भाव 25.8 से 41.8 और बड़े 9-10 mm के 39.8 से 44.8 सेंट प्रति पाउंड रहे।

★ कनाडा में इस साल गर्मी के कारण बड़े काबुली चनों की फसल में कमी आई। 7-8 mm अच्छी सप्लाई परन्तु 9 mm चनों की भारी कमी। 

★ अर्जेंटीना ने हाल ही में अपनी काबुली चने की फसल की कटाई पूरी की है और जिससे कनाडाई कीमतें कम पड़ी।

★ दुनिया के 70 प्रतिशत काबुली चने की फसल अगस्त अंत से नवंबर तक काटी जाती है, जो तुर्की से शुरू होकर रूस, कनाडा, और संयुक्त राज्य अमेरिका तक पहुंचती है, और फिर अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया में खत्म होती है। 

★ बाकी 30 प्रतिशत काबुली चना भारत और मैक्सिको से आता है।

★ भारत में बढ़ती उपलब्धता के कारण अंतर्राष्ट्रीय कीमतें काबू में। भारत से बड़ी मात्रा में हो रहा है काबुली चना का निर्यात।

★ देखना होगा की भारत में नई फसल कैसी आती है।

★ दिसम्बर में काबुली चना की कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद। 

★ जनवरी से कीमतों में तेजी संभावित।