कनाडा मसूर फसल रिपोर्ट: AAFC

22-Mar-2025 08:42 AM

कनाडा मसूर फसल रिपोर्ट: AAFC
सीजन 2024-25
★ उपरोक्त सीजन में भारत, टर्की व UAE सबसे बड़े खरीदार। कुल निर्यात 21 लाख टन पहुंचा। अगस्त से जनवरी तक कनाडा ने 11.2 लाख टन किया मसूर का निर्यात। 2023-24 सीजन से 25% अधिक।
★ केरी आउट स्टॉक 3.4 लाख टन रहने की उम्मीद। बड़े स्टॉक के कारण भाव 835 कनाडाई $/टन देखे गये।
★ फरवरी के दौरान हरी मसूर के ऑन फ़ार्म भाव 45 कनाडाई $/टन व लाल मसूर के 15 कनाडाई $/टन घटे।
★ निर्यात मांग सामान्य। हरी मसूर लाल मसूर के मुकाबले 550$/टन अधिक जो 2023-24 में रिकॉर्ड 785$/टन थी।
~~~~~~~~~~~~
सीजन 2025-26
★ उपरोक्त सीजन के दौरान एरिया घटकर 7.7 लाख हेक्टेयर रहने की उम्मीद। जिससे उत्पादन 23.3 लाख टन रह सकता है। सप्लाई बढ़कर 28.74 लाख टन बताई गयी तथा निर्यात बिना बदलाव के 21 लाख टन। सीजन के अंत में केरी आउट स्टॉक भी बढ़ सकता है।
★ 2024-25 के मुकाबले 2025-26 में औसत भाव भी घटने की सम्भावना।
★ औसत कीमतों में लगातार देखी गईं गिरावट। कनाडा में औसतन भाव 2023-24 में 1000$/टन थे, जो 2024-25 में घटकर 835 व 2025-26 में 730$/टन रहने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~
अमरीका
★ 2024-25 के दौरान अमरीका में उत्पादन 4.1 लाख टन रह सकता है। जो मुख्यतः हरी मसूर होती है।
★ यह उत्पादन 2023-24 से 60% अधिक। इस सीजन में अभी तक अमरीका ने कनाडा को 40 हजार टन मसूर निर्यात की।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
क्या रहेगा भारतीय बाजारों पर असर
★ गत वित्त वर्ष में रिकॉर्ड मात्रा में हुआ मसूर का आयात। इस वर्ष आयात थोड़ा कमजोर। घरेलू फसल अच्छी। MSP से कीमतें कम होने से सरकारी खरीद शुरू, जिससे कीमतों को मिला मामूली समर्थन।
★ मसूर में तेजी-मंदी सीमित दायरे में चलेगी। लम्बी तेजी की उम्मीद बेहद कम।