कनाडा मसूर रिपोर्ट: AAFC

18-Apr-2025 12:51 PM

कनाडा मसूर रिपोर्ट: AAFC
सीजन 2024-25
★ अगस्त से फरवरी 2024-25 के दौरान कनाडा से मसूर का निर्यात लगभग 4 लाख टन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से अधिक है।
★ पूरे साल में निर्यात 21 लाख टन रहने का अनुमान। प्रमुख निर्यात तुर्की, यूएई और भारत को किया गया।
★ उच्च उत्पादन के कारण कैरी-आउट स्टॉक बढ़ने की संभावना है। औसत कीमत घटकर $815/टन रहने का अनुमान है।
★ मार्च में सस्केचेवान में बड़ी हरी मसूर की कीमत $100/टन और लाल मसूर की कीमत $45/टन गिरी।
★ पूरे साल के लिए बड़ी हरी मसूर की कीमत लाल मसूर से औसतन $550/टन अधिक रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह अंतर $785/टन था।
~~~~~~~~~~~
सीजन 2025-26
★ बुवाई का रकबा थोड़ा घटकर 16.9 लाख हेक्टेयर रहने की संभावना। उत्पादन घटकर 23.3 लाख टन होने की उम्मीद। 
★ शुरुआती स्टॉक बढ़ने से कुल आपूर्ति 27.4 लाख टन हो सकती है।  
★ निर्यात 21 लाख टन रहने की उम्मीद है, लेकिन स्टॉक और बढ़ सकते हैं जिससे कीमतों पर दबाव बनेगा। औसत कीमत घटकर $730/टन रहने का अनुमान है।
~~~~~~~~~
अमेरिका
★ USDA के अनुसार 2025-26 में अमेरिका में मसूर की बुवाई 18% बढ़कर 11 लाख एकड़ पहुंचने का अनुमान।