कनाडा मटर फसल रिपोर्ट: AAFC
22-Mar-2025 08:32 AM
कनाडा मटर फसल रिपोर्ट: AAFC
सीजन 2024-25
★ उपरोक्त सीजन के दौरान निर्यात 21 लाख टन पहुंचने की सम्भावना। चीन व भारत सबसे बड़े ग्राहक। चीन द्वारा आयात शुल्क लगाने से निर्यात होगा प्रभावित।
★ अगस्त से जनवरी तक मटर निर्यात 15.6 लाख टन रहा 23-24 की समानअवधि के बराबर।
★ उत्पादन बढ़ने व निर्यात सामान्य होने के कारण सीजन के अंत में बड़ा स्टॉक उपलब्ध होने की सम्भावना।
★ औसत भाव 2023-24 से कम।
★ फरवरी महीने में सस्केच्वान में हरी व पीली मटर की कीमतों में विशेष बदलाव नहीं, निर्यात भी रहा कमजोर।
★ भारत में मटर के अच्छे उत्पादन की उम्मीद।
★ हरी मटर की कीमतें पीली मटर से 200$ ऊंची। 2023-24 सीजन के दौरान यह अंतर 185$ टन था।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
सीजन 2025-26
★ सीजन 2025-26 में बिजाई 14.2 लाख हेक्टेयर पहुंचने की सम्भावना, 2023-24 सीजन सीजन में किसानों को अच्छे भाव मिले जिससे बिजाई बढ़ने की सम्भावना। उत्पादन 7% बढ़कर 31.3 लाख टन पहुंच सकता है।
★ सप्लाई 15% बढ़ने की सम्भावना, निर्यात में आ सकती है कमी।
★ 2025-26 में भाव भी रह सकते हैं कमजोर।
~~~~~~~~~~~~
अमरीका
सीजन 2024-25
★ उपरोक्त सीजन के दौरान अमरीका में मटर उत्पादन 2023-24 से 7.6 लाख टन अधिक रहने की उम्मीद। निर्यात गत वर्ष से घटने की सम्भावना।
★ अमरीका से कनाडा को भी 55 लाख टन निर्यात सम्भावना।
~~~~~~~~~~~~~~
क्या रहेगा भारतीय बाजारों पर असर
★ आयात 31 मई 2025 तक किया जाना है, देखना होगा सरकार क्या कदम उठाती है।
★ चीन द्वारा लगाये गये शुल्क से कनाडा भाव घटाकर बेचने को होगा मजबूर।
★ कुल मिलाकर यह स्थिति दलहन उद्योग के लिए ठीक नहीं।
