कनाडा दलहन बाजार

31-Jul-2025 10:45 AM

कनाडा दलहन बाजार
मटर
★ बाजार शांत निर्यातक कर रहे हैं नई फसल का इन्तजार।
★ अमरीकी मटर के भाव 5.5-5.75 US$/टन एफओबी फ़ार्म चल रहे है जबकि कनाडा मटर के भाव 7.5-8.5 कनाडाई $/टन एफओबी फ़ार्म के आसपास बताये जा रहे हैं।
★ मुख्य मटर उत्पादक क्षेत्रों में बारिश से फसल को मिला फायदा, उत्पादकता बढ़ने की सम्भावना।
★ पीली मटर #2 के भाव 12.5-13$/बुशेल फ़ार्म चल रहे हैं।
~~~~~~~
मसूर
★ लाल मसूर की कीमतों में मामूली बढ़त जबकि बड़ी हरी मसूर के भाव टूटे।
★ लाल मसूर की बिडिंग 28-29 सेंट/पौंड एफओबी फ़ार्म चल रही है। छोटी हरी मसूर के भाव 33 सेंट/पौंड डिलीवर प्लांट बड़ी हरी मसूर के 37 सेंट एफओबी फ़ार्म के आसपास बताये गये।
★ इस वर्ष कनाडा में हरी मसूर का एरिया बढ़ा परन्तु इसकी डिमांड लिमिटेड है।
★ कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश से लाल व हरी मसूर फसल क्वालिटी में गिरावट की आशंका।
★ अगर आगे बारिश हुई तो फसल बदरंग भी हो सकती है।
★ इसका मतलब कनाडा में मसूर फसल में दाना लगना शुरू।
~~~~~~~
काबुली चना
★ डिमांड सुस्त, नई व पुरानी फसल के भाव 32 सेंट/पौंड एफओबी फ़ार्म।
★ दक्षिण सस्केच्वान में हुई बारिश से काबुली चना की फसल को मिला लाभ।