कपड़ा उद्योग को अस्थायी राहत: कपास आयात शुल्क हटाया

19-Aug-2025 10:33 AM

कपड़ा उद्योग को अस्थायी राहत: कपास आयात शुल्क हटाया 
★ भारत ने  30 सितंबर तक कपास पर आयात शुल्क खत्म कर दिया है।
★ सरकार के इस फैसले से कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि लंबे समय से उद्योग संगठन इसकी मांग कर रहे थे।
★ अमेरिका ने भारत से परिधान आयात पर कुल 50% शुल्क लगा दिया है, जिसमें मौजूदा 25% लेवी और इस महीने के अंत में लागू होने वाला अतिरिक्त 25% शुल्क शामिल है। यह दर बांग्लादेश (20%), वियतनाम (20%) और चीन (30%) की तुलना में कहीं अधिक है।
★ पहले कपास आयात पर 11% शुल्क लगाया जाता था। अब उद्योग को उम्मीद है कि सरकार 30 सितंबर के बाद भी ड्यूटी-फ्री आयात की अवधि बढ़ा सकती है।
★ आयात शुल्क हटाए जाने से कपडा उद्योग का फायदा परन्तु कपास उद्योग और किसानों को होगा नुकसान।