किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त पर भ्रामक जानकारी से सतर्क रहने का सुझाव

22-Jul-2025 12:34 PM

नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त के जारी होने की तिथि पर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है जिसे देखते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने किसानों को सुझाव दिया है कि वे इसके लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और कही-सुनी बातों पर ध्यान न दें।

देश के 9.80 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान स्कीम की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कृषि मंत्रालय का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी दी जा रही है जिससे किसानों को सतर्क रहना चाहिए। जब किस्त जारी की जाएगी तब आधिकारिक तौर पर उसकी घोषणा होगी। 

कृषि विभाग के अधीनस्थ पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर 18 जुलाई को जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि सभी किसान भाइयों-बहनों के सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है अफवाह एवं भ्रामक जानकारी से सतर्क रहना चाहिए

और केवल आधिकारिक वेबसाइड पर दी जाने वाली सूचना पर ही विश्वास करना चाहिए। इसमें कहा गया है कि पीएम किसान के नाम पर सोशल मीडिया में फैल रही झूठी सूचना से सावधान रहें और फर्जी लिंक, कॉल तथा मैसेज से दूर रहें। 

प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान स्कीम की 20 वीं किस्त शीघ्र ही जारी किए जाने की संभावना है लेकिन अभी तक इसके लिए किसी निश्चित तिथि और जगह की घोषणा नहीं की गई है। इसकी तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर ही घोषित की जाएगी। ज्ञात हो कि फरवरी 2025 में इस स्कीम की 19 वीं किस्त जारी की गई थी।