कैस्टर ऑयल निर्यात में जबरदस्त उछाल: SEA

20-Jun-2025 09:59 AM

कैस्टर ऑयल निर्यात में जबरदस्त उछाल: SEA
★ साल 2025 के पहले पांच महीनों (जनवरी–मई) में भारत ने कुल 3.09 लाख मीट्रिक टन कैस्टर ऑयल का निर्यात किया, जिसकी कुल वैल्यू रुपए 4,075.78 करोड़ रही। यह पिछले साल इसी अवधि (जनवरी–मई 2024) के 2.58 लाख टन की तुलना में 19% अधिक है, जबकि मूल्य में 21% की बढ़त दर्ज की गई।
★ मई 2025 में निर्यात 68,982 टन रहा, जो साल का सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल में 63,373 टन और मार्च में 65,326 टन कैस्टर ऑयल का निर्यात हुआ था।
★ पिछले तीन वर्षों की तुलना में 2025 का निर्यात प्रदर्शन बेहतर रहा है।