कृषि मंत्रालय ने रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन के पूर्वानुमान की पुष्टि की
15-May-2025 11:18 AM
कृषि मंत्रालय ने रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन के पूर्वानुमान की पुष्टि की
★ भारत के कृषि मंत्रालय मार्च में जारी अपने अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया और 11.53 करोड़ टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई।
★ यह 2023/24 के मौसम में हुए 11.33 करोड़ टन उत्पादन से 2% अधिक है।
★ मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में गेहूं की कटाई पूरी, जबकि पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में कटाई अंतिम पड़ाव में।
★ 1 अप्रैल तक सरकारी गोदामों में गेहूं का भंडार 1.18 करोड़ टन था, जो सरकार के लक्ष्य 74.6 लाख टन से अधिक है।
★ यह भंडार पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 40 लाख टन ज्यादा है।
