खराब मौसम को देखते हुए अर्जेन्टीना में सोयाबीन के उत्पादन अनुमान में कटौती

18-Feb-2025 01:25 PM

ब्यूनस आयर्स। दक्षिण अमरीका महाद्वीप में स्थित देश- अर्जेन्टीना में 2024-25 सीजन के दौरान पहले सोयाबीन का उत्पादन बढ़कर 535 लाख टन के शीर्ष स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया जा रहा था

लेकिन वर्षा के अभाव एवं शुष्क तथा गर्म मौसम से फसल को हो रहे नुकसान को देखते हुए उत्पादन अनुमान में नियमित रूप से कटौती होती रही और अब इसे घटाकर 480 लाख टन नियत किया गया है। 

पिछले सप्ताह अर्जेन्टीना के कोरडोबा, एंट्री रियोस, दक्षिणी सान्ता फे तथा उत्तरी ब्यूनस आयर्स में थोड़ी-बहुत बारिश हुई जबकि सप्ताहांत में देश के मध्य उत्तरी तथा पूर्वी भाग में भी बारिश दर्ज की गई।

चालू सप्ताह के दौरान उत्तरी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है लेकिन देश के अधिकांश भाग में तापमान सामान्य औसत से ऊपर चल रहा है। 

एक अग्रणी विश्लेषक ने अर्जेन्टीना में अनियमित वर्षा, ऊंचे तापमान एवं फसल की खराब होती अवस्था को देखते हुए सोयाबीन का उत्पादन अनुमान 10 लाख टन घटाकर 48 लाख टन नियत कर दिया है।

वहां राष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन की 36 प्रतिशत फसल को खराब या बहुत कमजोर स्थिति में आंका गया है जबकि 49 प्रतिशत की सामान्य तथा केवल 15 प्रतिशत फसल को उत्साहवर्धक माना गया है।

उत्साहवर्धक फसल का रकबा घटता जा रहा है। पिछले सप्ताह भी इसमें 2 प्रतिशत बिंदु की गिरावट दर्ज की गई। देश के 38 प्रतिशत सोयाबीन उत्पादन क्षेत्र में खेतों की मिटटी में नमी का भारी अभाव देखा जा रहा है

जबकि शेष 62 प्रतिशत के बाद अर्जेन्टीना दुनिया में सोयाबीन का तीसरा सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश है जबकि सोयाबीन तेल एवं सोयामील के निर्यात में प्रथम स्थान पर रहता है।

भारत में सोयाबीन तेल का सर्वाधिक आयात अर्जेन्टीना से ही किया जाता है। अगले महीने से अर्जेन्टीना में सोयाबीन की अगैती बिजाई वाली फसल की कटाई-तैयारी आरंभ होने वाली है।