खरीफ 2025 से MSP पर दलहन-तिलहन की खरीद के लिए बायोमेट्रिक जरूरी

12-May-2025 09:33 AM

खरीफ 2025 से MSP पर दलहन-तिलहन की खरीद के लिए बायोमेट्रिक जरूरी
★ खरीफ 2025 से दलहनों और तिलहनों की सरकारी खरीद में किसानों की पहचान बायोमेट्रिक से होगी। इसके लिए PoS मशीनें भी इस्तेमाल होंगी।
★ इसका उदेश्य केवल असली किसान ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का फायदा ले सकें और फर्जीवाड़ा को रोका जा सके।
★ किसानों को पहले से पोर्टल पर आधार से पंजीकरण कराना होगा।
★ MSP खरीद की अवधि 60 दिन होगी, ज़रूरत पड़ी तो 30 दिन और बढ़ाई जा सकती है।
★ पोर्टल पर फसल की खरीद की जानकारी तुरंत अपलोड करनी होगी।
★ व्यापारी धोखाधड़ी रोकने के लिए आखिरी हफ्तों की खरीद पर नज़र रखी जाएगी।
★ सरकार ने 2024-25 में 60 लाख टन तिलहन और 50 लाख टन दलहन खरीदने की मंजूरी दी थी जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।