खरीदारों की लिवाली से कनाडा में लाल मसूर का भाव मजबूत
02-Apr-2026 08:31 PM
सस्काटून। अप्रैल- मई डिलीवरी के लिए अनेक खरीदारों द्वारा कनाडा में किसानों से 26 सेंट प्रति पौंड तक के मूल्य स्तर पर लाल मसूर की खरीद की संभावना की जा रही है क्योंकि घरेलू इसकी घरेलू एवं निर्यात मांग मजबूत रहने की संभावना है।
खरीदारों को लगता है कि अप्रैल में ईरान-अमरीका युद्ध कभी भी खत्म हो सकता है और तब सभी समुद्री मार्ग पूरी तरह खुल जाएंगे। इससे शिपिंग खर्च में कमी आएगी और निर्यात शिपमेंट की गति तेज हो जाएगी।
दूसरी ओर पश्चिमी कनाडा के सस्कैचवान तथा अल्बर्टा जैसे शीर्ष मसूर उत्पादक प्रांतों में मोटी हरी मसूर का बाजार शांत है और इसकी कीमतों में कोई विक्षोभ बदलाव नहीं देखा जा रहा है।
इसका एफओबी फार्म मूल्य फिसलकर 23-24 सेंट प्रति पौंड पर आ गया है जो पिछले सप्ताह के बराबर ही है। इसकी अगली नई फसल की बिजाई जल्दी ही शुरू होने वाली है और अगस्त से यह तैयार होकर मंडियों में पहुंचने लगेगी।
इधर भारत में मसूर के नए माल की आवक बढ़ती जा रही है जिससे कीमतों पर असर पड़ने लगा है। मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 7000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है जबकि थोक मंडी भाव इससे नीचे है।
ऑस्ट्रेलिया से भी मसूर का बड़े पैमाने पर निर्यात जारी है। कनाडा में किसानों के पास मसूर का भारी स्टॉक मौजूद है जिसे आगामी समय में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।
