मार्च में खाद्य तेलों का आयात घटकर 11.80 लाख टन रह जाने का अनुमान

02-Apr-2026 08:28 PM

मुम्बई। एक अग्रणी उद्योग विश्लेषक ने मार्च 2026 में खाद्य तेलों का कुल आयात 11.80 लाख टन होने का अनुमान लगाया है जो फरवरी के आयात से 9 प्रतिशत कम मगर मार्च 2025 के आयात से 13 प्रतिशत ज्यादा है।

फरवरी के मुकाबले मार्च में पाम तेल एवं सोयाबीन तेल के आयात में कमी आने की संभावना है क्योंकि इसका वैश्विक बाजार भाव ऊंचा एवं तेज रहा। भारतीय रिफाइनर्स द्वारा सोया तेल के कुछ आयात अनुबंध को कौंसिल भी लिया गया। 

स्वदेशी वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के एक अग्रणी संगठन- सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) द्वारा मध्य अप्रैल में अपनी मासिक रिपोर्ट जारी किए जाने की संभावना है जिसमें मार्च माह के दौरान हुए खाद्य तेलों के आयात का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

उसके बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। आरम्भिक संकेतों से ज्ञात होता है कि मार्च में खाद्य तेलों की खरीद पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके फलस्वरूप घरेलू प्रभाग में खाद्य तेलों का भाव ऊंचा हो गया। शिपमेंट चार्ज में इजाफा तथा रुपया का अवमूल्यन होने से आयात खर्च बढ़ गया।