खाद्य सचिव और आई ग्रेन इंडिया के बीच हुई बातेचीत के मुख्य अंश

19-Dec-2024 05:25 PM

खाद्य सचिव और आई ग्रेन इंडिया के बीच हुई बातेचीत के मुख्य अंश
★ इस्मा द्वारा आयोजित एनुअल जनरल मीटिंग में आज आई ग्रेन इंडिया द्वारा खाद्य सचिव से गेहूं और चावल को लेकर बातचीत की गयी।
★ सचिव ने कहा कि देश में गेहूं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।
★ OMSS में प्रति सप्ताह 1 लाख टन गेहूं आवंटित किया गया, OMSS के तहत बिक्री अच्छी।
★ कीमतें अगर बढ़ी तो OMSS मात्रा बढ़ाने पर भी सरकार कर सकती है विचार।
★ स्टॉक लिमिट लगाए जाने व OMSS बिक्री शुरू होने के बाद सरकार की गेहूं की कीमतों पर पैनी नजर, बिजाई अच्छी, अच्छे उत्पादन की उम्मीद।
★ निर्यात खोले जाने पर अभी कोई विचार नहीं। सरकार की प्राथमिकता उपभोक्ताओं, मिलर्स को पर्याप्त मात्र में गेहूं व उसके उत्पाद देना है।
★ देश में चावल का अच्छा स्टॉक उपलब्ध।
★ सरकार द्वारा एथनोल बनाने के लिए डिस्टिलर को चावल बिक्री आवंटित की थी परन्तु ऊंची कीमतों के कारण उठाव अच्छा नहीं हो पाया।
★ भारत से चावल का निर्यात अच्छा होने की उम्मीद।