खाद्य तेल आयात 2024-25 में घट सकता है: SEA
19-Aug-2025 10:14 AM
खाद्य तेल आयात 2024-25 में घट सकता है: SEA
★ खाद्य तेलों का आयात 2024-25 तेल वर्ष (नवंबर–अक्टूबर) में लगभग 5% घटकर 155 लाख टन से कम रहने की उम्मीद।
★ घरेलू स्तर पर रिकॉर्ड तिलहन उत्पादन हुआ है, जिससे सरसों, सोयाबीन और मूंगफली के तेल की उपलब्धता बढ़ी।
★ SEA के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर–जुलाई 2024-25 तेल वर्ष के दौरान भारत का खाद्य तेल आयात 9.87% घटकर 107.5 लाख टन रहा।
★ इसमें नेपाल से SAFTA के तहत 5 लाख टन आयात शामिल नहीं।
★ इसी अवधि में पाम तेल आयात 25% घटकर 51.4 लाख टन रह गया, जिससे कुल खाद्य तेल आयात में पाम तेल की हिस्सेदारी 57% से घटकर 48% हो गई।
★ 2024-25 फसल वर्ष (जुलाई–जून) में तिलहन उत्पादन 426 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.4% ज्यादा है।
★ वैश्विक दाम ऊँचे बने रहने के कारण घरेलू बाजार में तेल के बढ़ने लगे भाव।
★ आगे भी भाव ऊँचे रहने की उम्मीद।
