मंडी भाव में मिला-जुला रुख: गेहूं, मक्का और सरसों MSP से ऊपर, अन्य फसल पीछे

14-Apr-2025 02:41 PM

मंडी भाव में मिला-जुला रुख: गेहूं, मक्का और सरसों MSP से ऊपर, अन्य फसल पीछे 
★ गेहूं भाव शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में रुपए 2,465 प्रति क्विंटल दर्ज की गई, जो कि सरकार द्वारा तय रुपए 2,425 के MSP से रुपए 40 अधिक है। इसी तरह मक्का भाव गुलाबबाग (बिहार) में रुपए 2,410 रही, जो MSP रुपए 2,225 से रुपए 185 ज्यादा है। जौ भी बीकानेर (राजस्थान) में रुपए 2,100 में बिका, जो MSP से रुपए 120 ऊपर है।
★ सरसों भाव अलवर (राजस्थान) में रुपए 6,000 प्रति क्विंटल रही, जो इसके MSP रुपए 5,950 से रुपए 50 अधिक। वहीं तिल के भाव ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में MSP से रुपए 933 अधिक रही।
★ दूसरी ओर मसूर के भाव महोबा (उत्तर प्रदेश) में रुपए 6,000 रही, जबकि इसका MSP रुपए 6,700 है, यानी रुपए 700 की गिरावट।
★ मूंग भाव किशनगढ़ (राजस्थान) में रुपए 7,300 रही, जो MSP रुपए 8,682 से रुपए 1,382 कम है। 
★ उड़द, तूअर और चना भी विभिन्न मंडियों में MSP से नीचे बिक रहे हैं।
★ तिलहनों में मूंगफली बीकानेर (राजस्थान) में रुपए 5,200 पर बिक रही है, जो MSP रुपए 6,783 से रुपए 1,583 कम है।
★ सोयाबीन कोटा (राजस्थान) में रुपए 4,500 प्रति क्विंटल मिल रही है, जबकि MSP रुपए 4,892 से रुपए 392 कम।
★ ज्वार की कीमत बागलकोट (कर्नाटक) में रुपए 2,250 तक गिर गई, जो MSP रुपए 3,371 से रुपए 1,121 कम है, यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।