मक्का अंतर्राष्ट्रीय बाजार

15-Apr-2025 10:25 AM

USDA के अनुसार कल अमेरिका से जापान को 2024/25 शिपमेंट वर्ष के लिए 1.2 लाख टन मक्का निर्यात संभव।

13 अप्रैल तक अमेरिका में बिजाई 4% पहुंची।

10 अप्रैल वाले सप्ताह में कुल 18.29 लाख मीट्रिक टन मक्का का निर्यात हुआ, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 34.02% अधिक और पिछले साल की इसी सप्ताह की तुलना में 13.36% अधिक है। मेक्सिको में सबसे अधिक 6,32,450, जापान ने 265,158 और ताइवान ने 162,389 मीट्रिक टन किया आयात।

इस वर्ष में अब तक कुल 375.1 लाख टन मक्का का निर्यात किया जा चुका है, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 30.49% अधिक है।

यूक्रेन की मक्का फसल पिछले वर्ष की तुलना में 18% बढ़कर 29.2 मिलियन मीट्रिक टन हो सकती है।