मटर बाजार जुलाई 2025 रिपोर्ट
31-Jul-2025 01:21 PM
मटर बाजार जुलाई 2025 रिपोर्ट
★ आयातित मटर के भावों में बढ़ोत्तरी चना का मिला समर्थन।
★ महीने की शुरुआत से अब तक आयातित मटर के भाव 125-225 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े। 30 जुलाई को मुंबई कनाडा कंटेनर भाव 3550 रुपए, रशिया 3325 रुपए व मूंदड़ा कनाडा 3400 पर बंद हुए।
★ महीने की शुरुआत में कानपुर MP बिल्टी भाव 3400 रुपए प्रति क्विंटल पर खुले थे जो अब बढ़कर 3675 रुपए प्रीत क्विंटल पहुंच चुके हैं।
★ ललितपुर, उरई व झांसी मंडी में भी यही स्तिथि।
★ चना की कीमतें बढ़ने के साथ-साथ मटर की डिमांड निकलने से भाव मजबूत हुए हालांकि यह भाव इतने ऊंचे भाव नहीं बोले जा सकते जो पहले थे।
★ पोर्ट पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक घट रहा है।
★ कनाडा, रशिया की नई फसल अक्टूबर से आनी शूर होगी ऐसे में अगर चना बढ़ा तो इससे मटर के भावों पर भी पड़ सकता है असर।
★ अक्टूबर तक बाजारों में ऐसे ही हलचल बनी रह सकती है।
